फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mammography and cervical cancer screening on 17th and 18th

Una News: मैमोग्राफी और सर्वाइकल कैंसर जांच 17 और 18 को

Sat, 15 Nov 2025 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Mammography and cervical cancer screening on 17th and 18th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। रोटरी क्लब ऊना और रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त प्रयास से 17 और 18 नवंबर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में महिलाओं के लिए निशुल्क मैमोग्राफी और सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। जांच रोटरी की मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन के माध्यम से की जाएगी। क्लब अध्यक्ष यशपाल ठाकुर और अनु बाला ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह विशेष वैन जिला गवर्नर रोहित ओबेरॉय और प्रोजेक्ट चेयरमैन पूर्व जिला गवर्नर एसपीएस ग्रोवर के प्रयासों से प्रदेश में चलाए जा रहे कैंसर जांच अभियान के तहत ऊना लाई जा रही है, जिसका संचालन रोटेरियन कुलदीप सिंह दो दिनों तक करेंगे। सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने शिविर की अनुमति प्रदान की है और अस्पताल का स्टाफ सहयोग देगा। पंजीकरण के लिए 8219645340 (यशपाल सिंह), 9418183636 (अजय शर्मा) से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed