फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   majour water prblem in Bangarh

पेयजल समस्या हल नहीं की तो करेंगे प्रदर्शन

Thu, 04 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मैहतपुर। Updated Thu, 04 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
majour water prblem in Bangarh
ऊना के बनगढ़ में पानी की समस्या से जूझते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बनगढ़ पंचायत के वार्ड तीन तथा एक में पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ को लिखित शिकायत देकर समस्या के हल की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों के बढ़ते ही बनगढ़, पुखरू, फत्तेवाल के कई वार्डों में पेयजल की समस्या विकराल होती जा रही है। स्थानीय नागरिकों की लिखित शिकायत के मुताबिक वार्ड एक में पेयजल लाइन को बदला गया है, लेकिन अभी तक यह काम सिरे नहीं चढ़ सका है। इस लाइन को पूरा करने के लिए कम से कम 30 से 35 पाइप लाइनों की जरूरत है जो आज दिन तक नहीं डाली गई हैं।

विज्ञापन


यही वजह है कि स्थानीय ग्रामीणों के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। शिकायत में ग्रामीणों ने कहा है कि विभाग ने पेयजल को स्टोर करने के लिए जिस नए टैंक का निर्माण करवाया है, उसे आज दिन तक चालू ही नहीं किया गया है। नागरिकों ने जिप सदस्य के माध्यम से आईपीएच विभाग से शिकायत की है कि बभौर साहिब सिंचाई परियोजना फेज दो के तहत सिंचाई के लिए दबाई गई पाइप लाइन भी उखड़ चुकी है।
विज्ञापन


खेतों में ट्रैक्टर से बुआई करते समय इस मेन लाइन के टूटने का खतरा बना हुआ है, लेकिन विभाग आंखें मूंदे बैठा है। प्रधान प्रोमिला देवी, कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, अमरनाथ, भजन लाल, मंगतराम, कृष्ण लाल, पंचायत सदस्य हरजाप कौर, जगीरी लाल, तरसेम लाल तथा सुभाष चंद समेत अन्य लोगों ने कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का हल नहीं किया गया तो आईपीएच कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। जिप सदस्य पंकज सहोड़ ने कहा कि उन्हें पेयजल एवं सिंचाई की पाइप लाइन संबंधी जो लिखित शिकायत मिली है, उसे स्थानीय उपमंडल में एसडीओ को सौंपकर समस्या के यथाशीघ्र हल की मांग की गई है। उधर, आईपीएच उपमंडल में तैनात एसडीओ रमेश चंद ने कहा कि उन्होंने जिप सदस्य पंकज सहोड़ के साथ खुद गुरुवार को उपरोक्त गांव के मोहल्ले का दौरा कर लोगों की समस्या को समझा। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द समस्या के समाधान का प्रयास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed