फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Major action taken against Nangal Truck Operator Society, management committee suspended

Una News: नंगल ट्रक ऑपरेटर सोसायटी में बड़ी कार्रवाई, प्रबंधकीय कमेटी निलंबित

Fri, 30 Jan 2026 07:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Major action taken against Nangal Truck Operator Society, management committee suspended
प्रशासक संभालेंगे कामकाज, ट्रक ऑपरेटरों के हितों से समझौता बर्दाश्त नहीं : बैंस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नंगल। पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने नंगल की दि नंगल सहकारी ट्रक ऑपरेटर्स गुड्स कैरियर ट्रांसपोर्ट सभा लिमिटेड में बड़ी कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं और फंड के दुरुपयोग की शिकायतों के बाद वर्तमान प्रबंधकीय कमेटी को निलंबित कर दिया गया है। अब सोसायटी का कामकाज प्रशासक की देखरेख में चलेगा।

मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह सोसायटी क्षेत्र के हजारों लोगों के रोजगार का मुख्य साधन है। लंबी अवधि से मिल रही शिकायतों के आधार पर सहायक रजिस्ट्रार (को-ऑपरेटिव सोसायटी), चमकौर साहिब से इसकी जांच करवाई गई थी। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सोसायटी के फंड का गलत इस्तेमाल किया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर सहायक रजिस्ट्रार, आनंदपुर साहिब ने कमेटी को निलंबित करने का आदेश जारी किया। बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है। ट्रक ऑपरेटरों के अधिकारों पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान पाया गया कि गबन संबंधित दोषियों से वसूला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो इस मामले की आगे की जांच विजिलेंस विभाग से करवाई जाएगी ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed