फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maize reached the verge of drying up due to harsh weather

Una News: मौसम की बेरुखी से सूखने की कगार पर पहुंची मक्की

Wed, 17 Jul 2024 03:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 17 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Maize reached the verge of drying up due to harsh weather
ऊना। मौसम की बेरुखी जिला में लगातार जारी है। इसका सीधा असर फसलों पर हो रहा है। गैर सिंचित इलाकों में तो मक्की जैसी फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। फसल की बिजाई के बाद से अच्छी बारिश नसीब नहीं हुई, जिस कारण कई स्थानों पर तो बीज अंकुरित ही नहीं हो रहा।
विज्ञापन

वहीं, अगर कुछ दिन और यही स्थिति रही तो शत-प्रतिशत फसल बर्बाद हो जाएगा। जानकारी के अनुसार जिले में गैरसिंचित इलाकों की करीब 20000 हेक्टेयर जमीन पर मक्की उगाई जा रही है। हालांकि कई इलाकों में थोड़ी देर के लिए बारिश जरूर हुई, लेकिन वह फसल के लिहाज से पर्याप्त नहीं। करीब 12 दिन से फसल की बारिश से अच्छी सिंचाई नहीं हुई है। दूसरी ओर किसान के पास अपने स्तर पर सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। किसान रविंद्र कुमार, राजीव सैनी, विनोद कुमार, सुखविंद्र सिंह, किरपाल सैनी, अरविंद कुमार ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण स्थिति बेहद खराब है। किसानों ने मक्की के महंगे बीज खरीदकर बिजाई की है। अब बारिश नहीं होने के कारण फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सिंचाई की सुविधा है, वहां भी फसलें खराब हालत में हैं।
विज्ञापन

कोट्स
फसलों के लिए बारिश का समय-समय पर होना बेहद जरूरी है। क्षेत्र में काफी समय से बारिश नहीं हुई। इससे फसलों की स्थिति खराब होना तय है। उम्मीद है कि जल्द अच्छी बारिश होगी, जिससे गर्मी के साथ फसलों को भी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅक्टर कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed