{"_id":"67851728c529bbc97a0c8a52","slug":"main-accused-of-theft-in-jalfa-devi-temple-arrested-from-sundernagar-una-news-c-93-1-una1002-143390-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जालफा देवी मंदिर में चोरी का मुख्य आरोपी सुंदरनगर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जालफा देवी मंदिर में चोरी का मुख्य आरोपी सुंदरनगर से गिरफ्तार
Tue, 14 Jan 2025 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 14 Jan 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पर पूरे पंजाब में है 13 केस, इनमें चार नंगल थाने में दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ पूरे पंजाब में विभिन्न मामलों के तहत 13 मामले दर्ज हैं। 13 मामलों में चोरी के चार मामले नंगल में ही दर्ज हैं। नंगल पुलिस आरोपी को हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि पकड़ा गया शख्स माता जालफा देवी मंदिर में चोरी का मुख्य आरोपी है। डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर इस बारे सूचना दी।
डीएसपी नंगल कुलवीर सिंह ने कहा कि आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ सोनू जिसे नंगल पुलिस सुंदरनगर से गिरफ्तार कर लाई है, उसके खिलाफ नंगल पुलिस थाने में ही चार मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें एक बाइक चोरी का मामला भी दर्ज था। उस मामले में चोरी की बाइक बरामद कर ली है। गुरदीप सिंह बीते वर्ष नंगल के ऐतिहासिक शक्ति पीठ माता जालफा देवी दरबार में हुई चोरी का भी मुख्य आरोपी है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। डीएसपी ने कहा कि पेशे से ट्रक चालक गुरदीप सिंह रात के समय आते जाते दोपहिया वाहनों पर नजर रखता। समय मिलते ही वाहनों को चुरा ले जाता था। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार गुरदीप को पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी। आरोपी से पता लगाया जाएगा कि उसने और किन इलाकों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया और कौन लोग उसके साथ हैं। इस मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे।