फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maharishi Valmiki procession arriving from Manali welcomed in Una

Una News: मनाली से पहुंची महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का ऊना में स्वागत

Sun, 06 Oct 2024 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 06 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki procession arriving from Manali welcomed in Una
ऊना। महर्षि वाल्मीकि के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य को लेकर मनाली से निकली शोभायात्रा का स्वागत मैहतपुर और ऊना में किया गया। शोभायात्रा ऊना से होते हुए तीर्थ धाम अमृतसर के लिए रवाना हुई। मैहतपुर से लेकर ऊना तक महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा ऊना की अगुवाई में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यहां शोभायात्रा की अगुआई बाल योग प्रकट नाथ ने की। यात्रा मनाली से शुरू होकर किरतपुर, नंगल पंजाब से होते हुए प्रदेश की सीमा में पहुंची। ऊना में महासभा की अगुआई करते हुए अधिवक्ता सुनील चौलिया के नेतृत्व में मैहतपुर प्रवेश द्वार से शोभायात्रा के स्वागत के बाद शोभायात्रा में मनमोहक पालकियां व ढ़ोल नगाडों के साथ लाया गया। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने बताया की यात्रा मनाली से भगवान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर पहुंचेगी। महासभा की ओर से शोभायात्रा में शामिल संत पुरुषों सहित गण्यमान्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। अमित वाल्मीकि ने बताया कि स्थानीय 300 श्रद्धालु अमृतसर के लिए शोभायात्रा संग रवाना हुए। इस अवसर पर नव बैंस, समाजसेवी लक्की तेजी, विकास गिल, अधिवक्ता नरेश कुमार, हरि चंद संधु, बलराम महे, सरदार चंचल सिंह, तरसेम सहोता, रमेश भटोली, इशांत तुग्गा, सन्नी गिल सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed