{"_id":"6692ddd15698f80a87004f45","slug":"maharishi-valmiki-guru-ravidas-youth-ekta-mahasabha-took-out-a-protest-rally-regarding-the-demands-una-news-c-93-1-una1001-128183-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा ने मांगों को लेकर निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा ने मांगों को लेकर निकाली रोष रैली
Sun, 14 Jul 2024 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
ऊना में प्रदर्शन करते महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा के सदस्य।संवाद
प्रशासन और सरकार के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर की नारेबाजी, कहा-हफ्ते में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा चक्का जाम
महासभा ने एएसपी के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा मांगों को लेकर जिला प्रशासन एवं सरकार की अनदेखी पर भड़क गई है। शनिवार को इन मांगों के समर्थन में प्रशासन को चेताते हुए महासभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय ऊना में विशाल प्रदर्शन किया। एमसी पार्क से लेकर बस अड्डा ऊना तक रोष रैली निकाली गई और प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महासभा ने चेताया कि अगर एक हफ्ते में उचित कदम नहीं उठाया गया, तो चक्का जाम किया जाएगा।
महासभा ने एएसपी ऊना संजीव भाटिया के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा। स्थानीय एमसी पार्क में एकत्रित हुए संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग महिला शक्ति भी मौजूद रही। सभी ने एकजुट होकर आईएसबीटी होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाल नारेबाजी की। मिनी सचिवालय परिसर में बैठकर मांगों को जल्द पूरा करने को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। महासभा के पदाधिकारियों का आरोप है कि हरोली खंड के गोंदपुर जयचंद में अनुसूचित जाति के नाबालिग की सदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या, हरोली उपमंडल के ही ट्रक चालक की ओर से नाबालिग बच्चे का शारीरिक उत्पीड़न, मैहतपुर के ट्रेवल एजेंट की ओर से युवक को विदेश में फंसाने, पार्टटाइम मल्टीटास्क की समस्याओं, करुणामूलक आधार पर नौकरी दिलवाने बारे, उद्योग कर्मियों का वेतन बढ़ोतरी तथा उद्योगों में ठेकेदारी प्रथा बंद करने और सफाई कर्मचारियों सहित जलरक्षक की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदर्शन किया गया है।
महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुमार वाल्मीकि ने बताया कि गोंदपुर जयचंद में अनुसूचित जाति के नाबालिग बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन आज दिन तक स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया है। जबकि यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। गोंदपुर जयचंद में भी विरोध प्रदर्शन करने की योजना रही थी, लेकिन स्थानीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री ने उक्त प्रदर्शन को नहीं होने दिया, जबकि यह उनकी गृह पंचायत भी है। यहां प्रशासन जिला स्तर पर उत्पीड़न के मामलों में पीड़ितों को न्याय नहीं दे पा रहा। सरकार भी युवाओं और महिलाओं से अन्याय कर तानाशाही कर रही है। महासभा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और प्रशासन की ओर से मांगों पर एक सप्ताह में उचित कदम न उठाए गए तो मुख्यालय पर बड़े स्तर पर चक्का जाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन एवं सरकार की होगी। इस अवसर पर महासभा के मुख्य सलाहकार बलराम महे, नव बैंस, मनी, अंकुश, राम, दीपक, राजीव, प्रीत, सरदार चंचल सिंह, विनय, राहुल, धर्मेंद्र कुमार, राजन और राहुल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सचित्र