फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Mafia rule and gun culture are increasing fear in the state: Sumit

प्रदेश में माफिया राज और गन कल्चर से बढ़ रहा खौफ : सुमित

Sun, 16 Mar 2025 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Mafia rule and gun culture are increasing fear in the state: Sumit
कहा- कांग्रेस की आंतरिक खींचतान से कानून व्यवस्था ध्वस्त, आमजन और जनप्रतिनिधि असुरक्षित
विज्ञापन

कुटलैहड़ भाजपा मंडल की परिचय बैठक में कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा/थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा मंडल की परिचय बैठक रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान हमीरपुर लोकसभा के सह प्रभारी सुमित शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार ने की। मुख्य अतिथि सुमित शर्मा ने संगठन के महत्व को समझाया और पार्टी कार्यकर्ताओं को इसे और अधिक मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि मंडल संगठन पार्टी की रीढ़ है और इसे जमीनी स्तर पर मजबूत बनाकर ही आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।
सुमीत शर्मा ने बंगाणा में मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। कहा कि कांग्रेस सरकार की आपसी खींचतान के कारण प्रदेश की जनता बुरी तरह पिस रही है। अब हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जन प्रतिनिधि, पूर्व विधायक और प्रशासनिक अधिकारी तक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कांग्रेस सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल हो चुकी हैं। खनन माफिया, भू-माफिया, वन माफिया और ट्रांसफर माफिया के साथ-साथ अब रंगदारी और गन कल्चर भी प्रदेश में पैर पसार रहा है। हत्या, अपहरण और महिला अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस दौरान शिमला विधानसभा घेराव के लिए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी कृष्ण पाल शर्मा को मनोनीत किया गया। पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि 27 मार्च को शिमला विधानसभा घेराव के लिए कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से 300 कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


चहेतों को मनमाने तरीके से ठेके दिए जा रहे : भुट्टो
भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा झूठा निकला, दूध की खरीद और गोबर खरीदने की योजना भी सिर्फ कागजों तक सीमित है। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुटलैहड़ का हर सरकारी कार्यालय अब भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका। खासतौर पर लोक निर्माण विभाग बंगाणा में टेंडरों की बंदरबांट हो रही है। चहेतों को मनमाने तरीके से ठेके दिए जा रहे हैं और विकास कार्यों में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव है। क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा झूठ बोलकर विधायक बने हैं। उन्होंने विवेक शर्मा की संपत्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मैं विधायक था, तब मेरे बेटे की गाड़ी पर आरोप लगाया गया कि भ्रष्टाचार से खरीदी गई है। लेकिन, खुद विवेक शर्मा ने विधायक बनने के एक हफ्ते के भीतर महंगी गाड़ी खरीद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed