फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Made students aware on adolescence

Una News: किशोरावस्था पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Fri, 21 Feb 2025 07:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Made students aware on adolescence
हरोली (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय बढेड़ा में किशोरावस्था दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका संचालन हरोली खंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र राणा के निर्देशन में एमएचएस महेंद्र कुमार, एमएचएस मोहनलाल और स्वास्थ्य परामर्शदाता रुचि की ओर से किया गया। शिविर में किशोर अवस्था के दौरान होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और पौष्टिक आहार, खेलकूद में भागीदारी, दांतों की देखभाल और एनीमिया जैसे रोगों से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्य कमलेश कुमारी ने छात्रों को इस तरह के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ और आशा कार्यकर्ता नीलम कुमारी, मधु, और सुनीता शर्मा भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed