फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Made aware to educate children in government schools

Una News: सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए किया जागरूक

Sun, 16 Mar 2025 07:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Made aware to educate children in government schools
बुधान (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान के शिक्षकों ने विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। इस दौरान शिक्षक बलबंत सिंह, राकेश कुमार व मनोज कुमार शर्मा ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं। बलबंत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में बहुत ही अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ कई प्रकार की सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाती है। सरकारी स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई भी है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से चलाई गई समस्त योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि सरकारी विद्यालय बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed