{"_id":"62a0d43c8970800f2907f37a","slug":"lquid-and-solid-waste-treatment-plant-to-be-built-in-una-s-rampur-costing-rupees-2-crore-una-news-sml41150706","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा प्रबंधन केंद्र के लिए 26 कनाल भूमि पर निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा प्रबंधन केंद्र के लिए 26 कनाल भूमि पर निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर के गीले और सूखे कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निपटान के लिए अब जल्द ही ठोस व्यवस्था सुनिश्चित हो जाएगी। इस दिशा में नगर परिषद ने रामपुर में प्रस्तावित कचरा प्रबंधन संयंत्र का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। दो करोड़ की लागत से संयंत्र की स्थापना 26 कनाल भूमि पर होगी।
जानकारी के अनुसार रामपुर में कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित करने के लिए लाखों रुपये की लागत से आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। मलाहत में बंद केंद्र से भी जरूरी मशीनरी रामपुर शिफ्ट की जाएगी। मशीनें चलाने के लिए करीब दस लाख रुपये की लागत से बिजली का कनेक्शन लेने का काम पूरा कर लिया गया है।
इसके अलावा कूड़ा निस्तारण संयंत्र तक पक्का रास्ता बनाने के लिए भी जल्द टेंडर किया जा रहा है। इस संबंध में नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने बताया कि कचरा प्रबंधन केंद्र को लेकर काम जोरों पर चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा कर कचरा प्रबंधन संयंत्र को संचालन शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि स्थानीय लोगों के कड़े विरोध के बाद मलाहत कचरा प्रबंधन केंद्र का संचालन न होने के कारण नगर परिषद को कचरे के निष्पादन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। अब रामपुर में कचरा प्रबंधन संयंत्र लग जाने से नगर परिषद नगर को खुले में कूड़े का निष्पादन करने से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।