{"_id":"65cd1e44412821a5e10e66e4","slug":"lots-of-filth-in-school-kitchen-management-reprimanded-una-news-c-93-1-ssml1048-117475-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूल की रसोई में गंदगी की भरमार, प्रबंधन को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूल की रसोई में गंदगी की भरमार, प्रबंधन को फटकार
Thu, 15 Feb 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
बदोली स्कूल में रसोई घर की खस्ताहालत । संवाद
ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदोली के प्रबंधन को शिक्षा उपनिदेशक ने रसोईघर में गंदगी मिलने पर कड़ी फटकार लगाई है। इसके साथ ही स्कूल को एक सप्ताह के भीतर सफाई व्यवस्था का सुधारने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने बुधवार को मुख्याध्यापक विजय राणा, बीईईओ निरीक्षण विंग जोगिंद्र पाल के साथ स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की सफाई व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मीड-डे मील सहित समस्त रिकार्ड की जांच की। निरीक्षण में विद्यालय के रिकॉर्ड, साफ-सफाई व्यवस्था, मिड-डे मील रसोईघर की सफाई में भारी खामियां पाई गईं गई। रसोईघर में धूल मिट्टी जमी थी और एक चारपाई भी रखी थी। इसका कारण पूछने पर प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
इस पर उपनिदेशक ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि समस्त कर्मचारियों और उनसे जुड़ी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त कर रिपोर्ट पेश की जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद दोबारा स्कूल का निरीक्षण किया जाएगा। अगर दोबारा कोई कमी पाई जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने कहा कि स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूल व्यवस्थाओं को लेकर कोई लापरवाही न करें। निरीक्षण का सिलसिला जारी रहेगा।