फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   loss with rain in Una

फसलें तबाह, सड़कों में भरा पानी

Sat, 20 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Sat, 20 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
loss with rain in Una
सड़क पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

जिले में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। संतोषगढ़ में बारिश के साथ आसमानी बिजली ने एक मकान की दीवार और पशुशाला को ध्वस्त कर दिया है। इससे पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर संतोषगढ़ शिव मंदिर के समीप आसमानी बिजली एक घर की दीवार और पशुशाला पर गिरी। देखते ही देखते मकान की दीवार और पशुशाला ध्वस्त हो गई। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। गमीनत यह रही कि बिजली गिरने की घटना के समय वहां पर कोई पारिवारिक सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं, बारिश से जिले की तमाम खड्डों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन


किसानों की मक्की की फसल भी बारिश के कहर से बर्बाद हो गई है। बारिश से बंगाणा रोड पर ल्हासे गिरने से यातायात सेवा भी प्रभावित रही, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भड़ोलियां कलां की एक महिला आसमानी बिजली गिरने से इतनी सहम गई कि उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। इसके अलावा गगरेट, मैहतपुर, देहलां, बहडाला, जलग्रां, स्वां खड्ड सहित अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का खासा असर देखने को मिला है। बहरहाल, बारिश होने से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं लोगों पर बारिश का कहर भी बरपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनोली-संतोषगढ़ सड़क की हालत खस्ता
संतोषगढ़ (ऊना)। सनोली से संतोषगढ़ रोड में बरसाती पानी की निकासी न होने से सड़क की हालत खस्ता हो गई है। हल्की से बारिश से सड़क दलदल में तबदील हो रही हैं। लोगों को आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की निकासी न होने से हर समय पानी एकत्रित हो रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी मुश्किल हो रही है। स्थानीय रामपाल, जसविंद्र, रजत कुमार, संदीप सिंह, नरेश कुमार, मनोहर लाल, मक्खन सिंह आदि ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द समस्या से निजात दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed