फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Loop line work completed at Una station, two trains run on second platform

Una News: ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना ऊना रेलवे स्टेशन, दूसरे प्लेटफार्म पर दौड़ीं दो ट्रेनें

Wed, 18 Sep 2024 05:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 18 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Loop line work completed at Una station, two trains run on second platform
जनशताब्दी ट्रेन के पहियों ने भरी दूसरे प्लेटफॉर्म पर रफ्तार
विज्ञापन

ऊना स्टेशन की नवनिर्मित लूप लाइन को किया गया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात से नवनिर्मित सेकेंड प्लेटफार्म का विधिवत शुभारंभ हो गया। प्लेटफार्म के साथ नवनिर्मित लूप लाइन पर जनशताब्दी ट्रेन के पहिये सर्वप्रथम थमे। वहीं, चंद मिनटों बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर आई हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन ने भी दिल्ली के लिए चलकर दूसरी बार इतिहास रचा, क्योंकि अब से ठीक 33 वर्ष पूर्व 1991 में ऊना रेलवे स्टेशन के शुभारंभ अवसर पर हिमाचल एक्सप्रेस पहली ट्रेन थी।

सर्वप्रथम नई दिल्ली से आई जनशताब्दी ट्रेन के कई यात्रियों के कदमों से दूसरा प्लेटफार्म गुलजार हुआ। इससे पूर्व मंगलवार को दिन भर रेलवे बोर्ड ऊना पर लूप लाइन के कार्य में विद्युत तारों से लेकर पटरी की जांच के लिए तकनीकी स्टाफ डटा रहा। मजदूरों सहित रेलवे का तकनीकी स्टाफ वैगन कार के माध्यम से सुरक्षा प्रबंधों का अपडेट लिया। मंगलवार रात्रि ठीक नई दिल्ली से आई जनशताब्दी ट्रेन रात 09:17 बजे के बाद पहुंची। यात्री दूसरे प्लेटफार्म पर उतरकर फुटओवर ब्रिज के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना की ओर पहुंचे। वहीं, 09:53 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने के लिए यात्री प्लेटफार्म नंबर एक से दूसरे तक पहुंचे। पहली बार दूसरे प्लेटफार्म पर ट्रेन लेने जा रहे यात्रियों के चेहरों पर खुशी भी झलक रही थी। अन्यथा कई बार यहां थोड़े समय के अंतराल में आवागमन करने वाली ट्रेनों के ठहराव के बीच यात्रियों को मध्य लाइन पर उतरकर प्लेटफार्म नंबर एक तक आना पड़ता था, लेकिन लूप लाइन और प्लेटफार्म नंबर दो के शुरू होने से यह जान का जोखिम भी खत्म हुआ है।
विज्ञापन

उधर, रेलवे बोर्ड अंबाला के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि 19 सितंबर तक यहां से अन्य ट्रेनों के ठहराव और संचालन को भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed