फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   long ques seen in bank on the second day for exchange currency

नोट बदलवाने को दूसरे दिन भी लगी रहीं कतारें

Fri, 11 Nov 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 11 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
long ques seen in bank on the second day for exchange currency
ऊना में करेंसी बदलवाने को लेकर एक बैंक के बाहर खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

जिले भर के बैंकों में शुक्रवार को भी लोगों की भारी भीड़ लगी रही। हजारों लोग बैंकों में अपनी करेंसी को बदलवाने के चक्कर में लाइनों में लगे नजर आए। 500 और 1000 के नोट बंद होने से डगमगाई बैंकिंग प्रणाली अभी भी पटरी पर लौटती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


वहीं, लोगों को घरेलू और कारोबारी खर्च के लिए कैश हासिल करने के लिए भी जद्दोजहद में देखा गया। जिला मुख्यालय समेत जिले भर के सभी स्थानों पर अधिकांश बैंकों के एटीएम शुक्रवार को भी बंद रहे। इक्का-दुक्का बैंकों की शाखाओं के एटीएम में कैश निकल पाया। हालांकि, प्रधानमंत्री की 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा के दौरान कहा गया था कि केवल बुधवार और वीरवार को एटीएम सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। लेकिन, एटीएम मशीनों में कैश पहुंचने में हो रही देरी से लगता है कि एटीएम मशीनों के सुचारु रूप से काम करने में कुछ दिन और भी लग सकते हैं, जिससे अभी लोगों की परेशानियों में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी दिन भर बैंकों में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। देश में करेंसी बदलाव के चलते पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए तमाम बैंकों में शनिवार और रविवार को की जाने वाली छुट्टी भी रद्द कर दी गई है, जिससे लोग आसानी से अपनी करेंसी को बैंकों में जमा करवा सकें और अपने जरूरी खर्चों के लिए नई करेंसी भी बैंकों से हासिल कर सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक नई करेंसी न पहुंचने के चलते एटीएम बंद पड़े हैं। इससे लोग पैसे निकलवाने को शहरी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। हालांकि, वहां भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। नीलम कुमारी, मंजू शर्मा, आशा रानी, प्रवीण, अमित कुमार, विनय शर्मा आदि का कहना है कि करेंसी बदलवाने को वे सुबह ही बैंक में खड़े हो गए थे, लेकिन बावजूद इसके उन्हें पैसे बदलवाने को एक घंटे का समय लगा। इससे उनके दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed