फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lohri of daughters celebrated with pomp in Shivalik Avenue

Una News: शिवालिक एवेन्यू में धूमधाम से मनाई गई बेटियों की लोहड़ी

Tue, 14 Jan 2025 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 Jan 2025 07:16 AM IST
विज्ञापन
Lohri of daughters celebrated with pomp in Shivalik Avenue
नंगल ​​शिवालिक एवेन्यू में लोहड़ी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते युवा। संवाद
कार्यक्रम में 200 बेटियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल के शिवालिक एवेन्यू में शिवालिक यूथ क्लब की ओर से बेटियों के लिए लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी मौजूद रहे। यूथ क्लब के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों और अभिभावकों की वाहवाही लूटी।

इस मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 200 बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन संदीप भारद्वाज ने किया। इस मौके पर नंगल नगर काउंसिल के अध्यक्ष संजय साहनी ने बेटियों की लोहड़ी कार्यक्रम मनाने के लिए शिवालिक यूथ क्लब की खुले मन से प्रशंसा की। कहा कि आज के दौर में हमारी बेटियां बेटों के मुकाबले किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं। इस मौके पर एडवोकेट अशोक मनोचा, सुदर्शन चौधरी, कर्ण चौधरी, दीपक नंदा, सौरभ गुप्ता, प्रीक्षित पाहवा, डाॅ.शिव पाल, हर्षित मनोचा, डीआर धामी, पार्षद सुनील शर्मा, आरएन शर्मा, जसवीर सिंह, अनुज गुप्ता, सुनीता राणा, सुरेखा राणा, इंदु चौधरी, चंद्र मोहन घई, डाॅ. राम नारायण प्रभाकर, दिनेश ठाकुर और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed