फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lohri festival will bring happiness to newly married couples

Una News: नवविवाहित जोड़ों के लिए खुशहाली लेकर आएगा लोहड़ी पर्व

Sun, 12 Jan 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lohri festival will bring happiness to newly married couples
आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग, 13 को मनेगी लोहड़ी
विज्ञापन

लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5:35 से रात 8:10 बजे तक
अग्नि में गुड, मूंगफली अर्पित कर लोकगीत गाकर मनाया जाता है पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने से एक दिन पहले 13 जनवरी सोमवार को लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। नवविवाहित जोड़ों और नवजात के लिए साल का पहला पर्व लोहड़ी खुशहाली लेकर आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल लोहड़ी पर आर्द्रा और पुनर्वसु नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन सोमवार और पूर्णिमा होने से यह पर्व नवविवाहितों के लिए अखंड सौभाग्यवती, जीवन पर्यंत पति का साथ और संतान सुख लेकर आएगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि इस साल लोहड़ी पर्व नवविवाहिता और नवजात शिशु के लिए बेहद शुभ है। आर्द्रा, पुनर्वसु नक्षत्र, पूर्णिमा और सोमवार होने से यह पर्व खुशहाली लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि लोहड़ी पर तिल दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
पंडित जयदेव तिवारी ने बताया कि 13 जनवरी को लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5:35 बजे से रात 8:10 बजे तक है। उन्होंने बताया कि यह पर्व नई फसल की कटाई का सूचक है। इस दिन अग्नि को जलाकर उसमें गुड, मूंगफली डाल कर हवन करना चाहिए। अग्नि के चारों ओर बैठकर पारंपरिक गीत, लोकगीत गाकर उत्सव मनाना चाहिए। लोहड़ी शब्द का तात्पर्य लकड़ी, उपले, रेवड़ी से है। सर्दियों में लकड़ी, उपले की अग्नि में इन वस्तुओं का दान करने से पुण्य प्राप्त होता है। वहीं, अग्निदेव प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


लोहड़ी पर तिल का दान करना श्रेष्ठ
ज्योतिषाचार्य राजेश भारद्वाज ने बताया कि लोहड़ी के दिन नंदबाबा और माता यशोदा ने भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य पर भगवान शंकर की पूजा की थी। लोहड़ी पर बड़ा आयोजन किया था। वहीं, लोगों में तिल का दान किया था। इससे लोहड़ी पर शंकर पूजा और तिल दान करने की परंपरा शुरू हुई है। लोहड़ी पर तिल के दान को श्रेष्ठ माना गया है। तिल भगवान विष्णु के शरीर से उत्पन्न हुआ है। इसलिए तिल दान की महत्ता अधिक है। लोहड़ी पर तिल के लड्डू बनाकर दान करने चाहिए।

मोहरों की दुकान पर रेड

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor

मोहरों की दुकान पर रेड

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor

मोहरों की दुकान पर रेड

मोहरों की दुकान पर रेड- फोटो : akhnoor

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed