फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Loan company employee accused of embezzling Rs 1.51 lakh

Una News: ऋण कंपनी के कर्मचारी पर 1.51 लाख रुपये का गबन करने का आरोप

Fri, 03 May 2024 03:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Loan company employee accused of embezzling Rs 1.51 lakh
कंपनी के सर्किल मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित दिगंबर कैपफिन लिमिटेड कंपनी की शाखा में तैनात कर्मचारी पर ग्राहकों से वसूल की गई 1.51 लाख रुपये ऋण राशि गबन करने के आरोप लगे हैं। उक्त कर्मचारी ने ग्राहकों से ऋण राशि तो एकत्रित किया, लेकिन उसे कंपनी के खाते में नहीं डाला। अब उक्त कर्मचारी फरार बताया जा रहा है।
कर्मचारी को मैनेजर की ओर से दो बार नोटिस भी भेजे गए, लेकिन उसने नोटिस का कोई जवाब तक नहीं दिया। अब कंपनी के सर्किल मैनेजर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के सर्किल मैनेजर मदन खन्ना ने बताया कि उनकी कंपनी ग्राहकों को ऋण उपलब्ध करवाने का काम करती है। कंपनी ने ऊना शाखा के लिए दिसंबर 2022 में बलजीत सिंह निवासी डब्बावाला कलां जिला फाजिल्का पंजाब से कर्मचारी को तैनात किया था। उक्त कर्मचारी रोजाना सुबह सवा आठ बजे ब्रांच कार्यालय से ग्राहकों से ऋण राशि की बकाया किस्तों की राशि लेने निकल जाता था। अब सामने आया है कि उक्त कर्मचारी ने एक दिसंबर 2023 से 27 फरवरी 2024 तक करीब 40 ग्राहकों से एकत्रित 1,51,190 रुपये की राशि एकत्रित की है, जिसे उसने कंपनी के खाते में जमा नहीं करवाया है। उक्त व्यक्ति ने कंपनी के पैसों का गबन किया है और अब उक्त कर्मचारी फरार हो गया।
विज्ञापन

कर्मचारी का फोन भी बंद आ रहा है। कंपनी ने उक्त कर्मचारियों को दो बार नोटिस भी भेजे, लेकिन उसने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed