फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Live darshan of Chintapurni temple stopped, dissatisfaction increased among devotees

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर के लाइव दर्शन बंद, भक्तों में बढ़ी नाराजगी

Tue, 02 Sep 2025 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Live darshan of Chintapurni temple stopped, dissatisfaction increased among devotees
दोपहर के बाद यू ट्यूब चैनल ज्यादातर समय बंद
विज्ञापन

लाइव प्रसारण में आई बाधा ने भक्तों की उम्मीदों को पहुंचाई ठेस
संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर के यूट्यूब चैनल पर माता रानी के लाइव दर्शन न होने से श्रद्धालुओं में गहरी नाराज़गी है। मंदिर न्यास ने यह चैनल विशेष रूप से दूरदराज़ के भक्तों को घर बैठे माता रानी के दर्शन और सुबह-शाम की आरती का सीधा प्रसारण उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया था।


हालांकि, कुछ समय से यह सेवा बंद या फिर केवल सीमित समय के लिए ही उपलब्ध हो रही है। बताया जा रहा है कि दोपहर के कुछ घंटों को छोड़कर चैनल अधिकांश समय बंद रहता है, जिससे देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु निराश हैं। बड़ी संख्या में भक्त अपने घरों से ही इस चैनल के माध्यम से पूजा-अर्चना और आरती में शामिल होते हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मंदिर परिसर और एलईडी स्क्रीन लगाने की घोषणा की थी ताकि चिंतपूर्णी मंदिर का प्रचार-प्रसार और बेहतर हो सके। लेकिन, लाइव प्रसारण में आई यह रुकावट भक्तों की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। भक्तों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि वे फिर से अपने घरों से माता रानी के दर्शन और आरती का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed