फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Light hailstorm in many areas of Amb, Bangana

Una News: अंब, बंगाणा के कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि

Wed, 28 Jan 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Light hailstorm in many areas of Amb, Bangana
ऊना में बारिश के दौरान स्कूल को जाते हुए बच्चे।संवाद
ठंडी हवाओं और बादलों के कारण दिनभर बनी रही ठिठुरन
विज्ञापन

बारिश से विशेषकर गेहूं, सरसों और चने की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद
भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, यातायात व बिजली आपूर्ति प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना जिले में मौसम ने फिर करवट ली है। उपमंडल अंब और बंगाणा के कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि हुई। जिले में 14.4 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंडी हवाओं और बादलों के कारण दिनभर ठिठुरन बनी रही और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।


लगातार हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ, लेकिन कृषि क्षेत्र के लिए यह राहत लेकर आई है। समय पर हुई बारिश से रबी फसलों, विशेषकर गेहूं, सरसों और चने को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से बारिश न होने के कारण खेतों में नमी की कमी हो रही थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। बारिश से किसानों के चेहरे खिले नजर आए और उन्होंने इसे फसलों के लिए संजीवनी बताया। वहीं, जिलाभर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से लगातार मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया। तेज बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई निचले इलाकों में पानी घरों व दुकानों के बाहर जमा हो गया, जिससे दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्ते दलदल में बदल गए, जिससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हुई और स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

संपर्क मार्गों पर फिसलन बढ़ने से दोपहिया व पैदल यात्रियों के लिए खतरा बढ़ गया। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ। कुछ स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की गति धीमी हुई, जबकि ग्रामीण संपर्क मार्गों पर छोटे वाहन फंसने की घटनाएं सामने आईं। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। कई क्षेत्रों में विद्युत लाइनें प्रभावित होने से घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे घरेलू और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। बोर्ड के सहायक अभियंता जेके कौशल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई है।

ऊना में बारिश के दौरान स्कूल को जाते हुए बच्चे।संवाद

ऊना में बारिश के दौरान स्कूल को जाते हुए बच्चे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed