फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Light clouds remained, warm winds blew in the afternoon

Una News: छाए रहे हल्के बादल, दोपहर को चलीं गर्म हवाएं

Wed, 30 Apr 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Light clouds remained, warm winds blew in the afternoon
38.6 डिग्री रहा जिले का अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बीते दो दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी बीते कुछ दिन में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
जिले में बीते दो दिन में तेज धूप से लोगों को हल्की राहत मिली है। बुधवार सुबह जिलेभर में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर के समय गर्म हवाएं चलीं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, तौलिया सहित शीतल पेय पदार्थ का प्रयोग कर रहे हैं। 25 अप्रैल को जिले का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, 27 अप्रैल को 42 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस, 28 अप्रैल को 41.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


कोट्स
मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। आगामी दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed