फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Light clouds prevailed at some places, rain with strong winds at other places

Una News: कहीं छाए रहे हल्के बादल, कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश

Tue, 06 May 2025 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Light clouds prevailed at some places, rain with strong winds at other places
अधिकतम तापमान में आई गिरावट, बादल छाने से मौसम बना सुहावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे। शाम के समय आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। बंगाणा क्षेत्र में शाम के समय बारिश हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में हल्के बादल छाने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बीते सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है। कुछ दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बीते कुछ दिन से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


कोट्स
मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

बाक्स
बड़ूही क्षेत्र में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, गेहूं की कटाई के बाद पहली बारिश

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही(ऊना)। क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस अप्रत्याशित बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। बीते कई दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। इस बारिश को लेकर किसानों में खुशी की लहर है। गेहूं की कटाई पूरी होने के बाद यह पहली बारिश है। इसमें खेतों की मिट्टी में नमी लौट आई है। इससे आने वाली खरीफ फसलों की बुवाई के लिए भी जमीन तैयार करने में आसानी होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के साथ हल्की ठंडी हवा चलने लगी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बच्चों और युवाओं ने बारिश का जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed