फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   less passengers are getting in local buses

लंबे रूटों में फायदा, लोकल बसों में चढ़ रहे कम यात्री

Tue, 06 Jul 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
less passengers are getting in local buses
ऊना। इन दिनों एचआरटीसी को लोकल रूटों के मुकाबले लंबे और और अंतरराज्यीय रूटों में फायदा हो रहा है। लोकल रूटों में सवारियों की कमी के चलते एचआरटीसी को बड़ी मुश्किल से तेल खर्च पूरा करना पड़ रहा है। जिससे अभी तक एचआरटीसी को नुकसान का सामना ही करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में बसों से एचआरटीसी को करीब 95 फीसदी नुकसान हो रहा है। हालांकि तेल खर्च पूरा न करने वाले रूटों को पर निगम बसें नहीं उतार रही है। अंतरराज्यीय रूटों में यात्रियों की अधिक संख्या होने से एचआरटीसी लोकल रूटों के तेल खर्च को पूरा कर रही है।
विज्ञापन

इस समय ऊना डिपो में लगभग 90 रूट चल रहे हैं। इसमें से निगम 30 लोकल रूटों को और 40 लांग रूटों को चला रहा है। जैसे-जैसे बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। उसके चलते निगम ने भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सख्ती कर दी है। निगम की बसों को हर रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक-परिचालकों का समय-समय पर तापमान जांचा जा रहा है। मास्क और सैनिटाइजेशन के प्रयोग के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। आरएम सुरेश धीमान ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद इंटर स्टेट बसें चलाने से लोकल रूटों में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है, लेकिन इंटर स्टेट रूटों के मुकाबले लोकल रूटों में यात्रियों की संख्या में बहुत कम है। इंटर स्टेट रूट चलने से निगम की बसों की प्रतिदिन की इनकम में बढ़ोतरी हुई है, अन्यथा पहले लोकल रूट चलने से सिर्फ दो लाख रुपये की प्रतिदिन की इनकम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed