{"_id":"6aa5a0bf2b1421d3c80f2c79","slug":"car-without-a-number-plate-breaks-through-police-checkpoint-and-flees-in-a-filmy-style-in-gagret-una-news-c-93-1-una1026-205780-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट में फिल्मी अंदाज में नाका तोड़कर भागी बिना नंबर की कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट में फिल्मी अंदाज में नाका तोड़कर भागी बिना नंबर की कार
Sun, 13 Sep 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट में शनिवार को बिना नंबर और काले शीशों वाली एक कार ने फिल्मी अंदाज में पुलिस नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। संदिग्ध कार ने पहले गगरेट चौक में एक स्कूटर को टक्कर मारी, इसके बाद ऊना मार्ग पर एक बस को भी टक्कर मार दी। चालक ने कार को रोकने के लिए सड़क पर पुलिस द्वारा लगाए बैरियर भी तोड़ दिए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ने पुलिस के रोकने के संकेतों की परवाह नहीं की और तेज रफ्तार में वाहन को दौड़ा दिया। गगरेट चौक से निकलने के दौरान कार की स्कूटर से टक्कर हुई। इसके बाद चालक ऊना मार्ग की तरफ भागा, जहां बस को टक्कर मारकर भी रुकने के बजाय कार को दौड़ाता रहा। कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और शीशे काले होने के कारण वाहन और उसमें सवार लोगों को लेकर भी संदेह गहरा गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने कार की तलाश शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन किसका है और इसे बिना नंबर के क्यों चलाया जा रहा था। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस के बैरियर तोड़कर भागने और रास्ते में वाहनों को टक्कर मारने की घटना गगरेट में हुई है। पुलिस मामले की मामले की जांच में जुटी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।