फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leopard terror in Karlu village of Chhaparoh Panchayat

Una News: छपरोह पंचायत के करलू गांव में तेंदुए की दहशत

Mon, 18 Aug 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Karlu village of Chhaparoh Panchayat
बंगाणा की छपरोह पंचायत के करलू गांव में तेंदुए की तलाश करते निहत्थे वन विभाग  कर्मचारी व गांव व
वन विभाग की टीम ने गांववासियों के साथ की गश्त
विज्ञापन

डीएफओ ऊना सुशील राणा बोले, जरूरत पड़ी तो पिंजरा भी लगाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत छपरोह के करलू गांव में रविवार को तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग ऊना की टीम तुरंत गांव पहुंची और क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। कई घंटों तक तलाशी और गश्त के बावजूद तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ ऊना सुशील राणा ने स्वयं एक्शन लिया और टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर तेंदुए जंगल से बाहर आ जाते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में उनके दिखने की संभावना बढ़ जाती है। इसी कारण वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बीती रात कुछ लोगों ने गांव के पास तेंदुए की आहट सुनी थी और मवेशियों के खलिहान के पास पैरों के निशान भी दिखाई दिए थे। डीएफओ राणा ने बताया कि फिलहाल टीम मौके पर डटी हुई है। यदि जरूरत पड़ी तो गांव में पिंजरा लगाया जाएगा और विशेष टीम को बुलाकर तेंदुए को सुरक्षित पकड़ा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed