फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Leopard terror in Hatwana, hunted 16 pet dogs

Una News: हटवाना में तेंदुए की दहशत, 16 पालतू कुत्तों का किया शिकार

Tue, 20 May 2025 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 May 2025 06:29 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Hatwana, hunted 16 pet dogs
थानाकलां (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की सोलहसिंगी धार स्थित पीपलू पंचायत के हटवाना गांव में इन दिनों तेंदुए की दहशत है। पिछले 12 दिनों में तेंदुए ने गांव से 16 से अधिक पालतू कुत्तों का शिकार किया है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। तेंदुआ इंसानों, विशेषकर छोटे बच्चों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ रात गांव में चुपचाप प्रवेश करता है और शिकार को जंगल की ओर ले जाकर मार देता है। सुबह जब लोग बाहर निकलते हैं तो जंगल के किनारे पालतू कुत्तों के हड्डियां मिलती हैं, जिससे तेंदुए की गतिविधियां स्पष्ट होती हैं। बीडीसी सदस्य राज कुमार मनकोटिया ने बताया कि गांव में तेंदुए की सक्रियता से दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। इस मामले पर डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि विभाग को सूचना प्राप्त हो चुकी है और वन विभाग की टीम शीघ्र ही गांव का दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मौके पर पिंजरा लगाया जाएगा और तेंदुए को पकड़ा जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed