{"_id":"67447bacad28a825160961af","slug":"leakage-in-pipeline-under-garbage-heap-in-banhera-increasing-risk-of-diseases-una-news-c-93-1-una1001-139272-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बनेहड़ा में कचरे के ढेर के नीचे पाइपलाइन में रिसाव, बढ़ रहा बीमारियों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बनेहड़ा में कचरे के ढेर के नीचे पाइपलाइन में रिसाव, बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में व्यर्थ बह रहा अमूल्य पेयजल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। गोंदपुर बनेहड़ा के पास गंदगी के ढेर के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन में रिसाव लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। जल शक्ति विभाग की ओर से समाधान के तमाम दावे अभी तक खोखले नजर आ रहे हैं। अमूल्य पेयजल व्यर्थ बहने और स्वच्छ जल मुहैया कराने के विभागीय निर्देश इस रिसाव होते हुए पानी की बूंद की तरह व्यर्थ बहते दिख रहे हैं। इसका मुख्य कारण पेयजल पाइप लाइन की समय पर मरम्मत न होना और क्षतिग्रस्त होना सामने आ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो गगरेट क्षेत्र के नकड़ोह और गोंदपुर बनेहड़ा में पाइप लीकेज के उदाहरण आम देखे जा सकते हैं। ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि भी उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। हालात ऐसे पैदा हो गए हैं कि अब यहां गंदगी और कचरे के ढेर से गुजर रही पानी के पाइप रिसाव कर रहे हैं, जो पानी के प्रदूषित होने की आशंका को बढ़ा रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को बीमारियों का खतरा भी बन रहा है। लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग उठाई है। अधिशाषी अभियंता, गगरेट ई. पंकज कुमार ने कहा कि समय समय समस्या ध्यान में आने पर विभाग इसका समाधान करता है। जल्द ही पाइप लाइन में रिसाव को ठीक कर दिया जाएगा।