फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   LCD not working in Chintpurni

चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की एलसीडी खराब

Fri, 18 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी
ब्यूरो/अमर उजाला/चिंतपूर्णी Updated Fri, 18 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
LCD not working in Chintpurni
ऊना के चिंतपूर्णी में खराब पड़ी एलसीडी। - फोटो : अमर उजाला

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मंदिर न्यास सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपये खर्च करता है। लेकिन, इसके बावजूद इसके यहां पर कई सुविधाएं मात्र शोपीस बनकर रह गई हैं। चिंतपूर्णी के पुराने बस स्टैंड पर मंदिर न्यास की ओर से काफी समय पहले लाखों रुपये खर्च कर दो एलसीडी लगवाई गई थीं।

विज्ञापन


इनमें से एक एलसीडी में माता रानी की पिंडी के लाइव दर्शन होते थे, जबकि दूसरी एलसीडी में रूटीन में मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे की गणना का लाइव टेलीकास्ट होता था, लेकिन पिछले छह माह से ज्यादा समय से पुराने बस स्टैंड पर बने शेड के नीचे लगी दोनों एलसीडी बंद पड़ी हैं। ये मात्र शोपीस बनकर रह गई हैं। इसके साथ ही यहां श्रद्धालुओं के जूतों को रखने के लिए मंदिर न्यास ने काफी साल पहले जूता स्टैंड भी स्थापित किया है, लेकिन श्रद्धालुओं द्वारा इसका कोई इस्तेमाल न करने पर यह भी शोपीस बना हुआ है। यहां पर जूते रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी भी ज्यादातर नदारद ही नजर आते हैं।
विज्ञापन


इन सब कमियों के होते हुए भी मंदिर प्रशासन इन सबसे अनजान नजर आ रहा है। उधर, स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मांग है कि पुराने बस स्टैंड पर लगी एलसीडी को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, जिससे लोगों समेत श्रद्धालु एलसीडी के जरिये माता रानी के खुले दर्शन कर सकें। इसके साथ ही जूता स्टैंड का इस्तेमाल करने को लेकर यहां ड्यूटी में नदारद रहने वाले कर्मचारी को हिदायत दी जाए। इसके बारे में एसडीएम सुनील वर्मा ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर लगी एलसीडी किस कारण बंद पड़ी हुई है, इसका पता लगाकर शीघ्र इसे चालू करवाया जाएगा। साथ ही अगर कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी में कोताही बरत रहा है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed