फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Law and order has collapsed in the district, criminals are roaming around with weapons: Satti

जिले में कानून व्यवस्था ध्वस्त, हथियारों संग घूम रहे अपराधी : सत्ती

Sat, 30 Aug 2025 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Law and order has collapsed in the district, criminals are roaming around with weapons: Satti
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिले में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि अब लगभग हर दूसरे-तीसरे दिन अपराधी देसी कट्टे या अन्य हथियार लेकर खुलेआम घूमते और लोगों को आतंकित करते नजर आ रहे हैं। यह स्थिति साफ दर्शाती है कि जिला में कानून व्यवस्था पूरी तरह पंगु हो चुकी है और प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। सत्ती ने कहा कि इस माहौल का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव छोटे बच्चों और युवाओं पर पड़ रहा है। ऐसे अपराधियों को किस राजनीतिक संरक्षण का सहारा मिल रहा है, इसे सरकार और पुलिस को जनता के सामने उजागर करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में अवैध धंधों के चलते गुंडागर्दी लगातार बढ़ रही है। करीब एक माह पहले चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ख्वाजा बसाल में स्थित एक सैलून में हुई गोलीकांड की घटना का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि इसमें एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया, लेकिन इसके बावजूद जिले में हथियारों की उपलब्धता और उनका खुलेआम इस्तेमाल रुक नहीं रहा। इससे भी बड़ा दुर्भाग्य यह है कि पुलिस अब तक उस हत्याकांड में एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। आरोप लगाया कि इन घटनाओं में ज्यादातर अपराधी पंजाब से आकर हथियारों के बल पर देवभूमि का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति यह है कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालने वाले लोगों से भी जबरन तीन-तीन हजार रुपये की फिरौती वसूली जा रही है। यह भी कहा कि जिले में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फैल रहा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में हिमाचल प्रदेश भी जहरीली शराब कांड जैसी भयावह घटनाओं का सामना कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed