फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Launch of the 'Nipun Pocket of Learning Excellence' campaign in Una.

Una News: ऊना में निपुण पॉकेट ऑफ लर्निंग एक्सीलेंस अभियान का शुभारंभ

Sun, 27 Sep 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Launch of the 'Nipun Pocket of Learning Excellence' campaign in Una.
ऊना। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोम लाल धीमान और उपनिदेशक गुणवत्ता नीरज गर्ग ने निपुण पॉकेट ऑफ लर्निंग एक्सीलेंस अभियान (निपुण पोल) का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया। यह बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को सुदृढ़ करने और बच्चों के सीखने के परिणामों की जिम्मेदारी विद्यालयों को स्वयं लेने के लिए प्रेरित करने वाली तीन माह की पहल है। यह अभियान 22 दिसंबर 2026 को समाप्त होगा। निपुण पोल के अंतर्गत विद्यालय निर्धारित निपुण लक्ष्य चेकलिस्ट के आधार पर अपना स्व मूल्यांकन करेंगे। जब 80% या उससे अधिक बच्चे निर्धारित कक्षा-वार निपुण लक्ष्यों को प्राप्त कर लेते हैं, तब विद्यालय सत्यापन के लिए स्वयं को नामांकित कर सकते हैं। नामांकित विद्यालयों का तीन स्तरीय सत्यापन किया जाएगा। पहले केंद्र स्तर पर सीएचटी द्वारा, दूसरे खंड स्तर पर बीईईओ एवं नामित टीम जिसमें संकुल प्रभारी शामिल रहेंगे, के नेतृत्व में और अंतिम रूप से जिला स्तर पर किया जाएगा। अंतिम सत्यापन में निर्धारित मानदंड पूरा करने वाले विद्यालयों को निपुण पोल विद्यालय के रूप में डाइट द्वारा नामित सदस्यों के सत्यापन के पश्चात उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा और उपनिदेशक गुणवत्ता और ऊना द्वारा पहचान दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed