फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Lathiani team became the winner in volleyball

Una News: वॉलीबाल में लठियाणी टीम बनी विजेता

Mon, 30 Mar 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 30 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lathiani team became the winner in volleyball
साई अस्मिता खेलो इंडिया वॉलीबॉल सिटी लीग में  ​​​खिलाड़ियों से परिचय करते मुख्यति​थि ।स्रोत आयो - फोटो : Samvad
बंगाणा (ऊना)। साई अस्मिता खेलो इंडिया महिला सिटी वॉलीबाल लीग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में लठियाणी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटला कलां टीम को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

हिमाचल वॉलीबाल संघ के महासचिव मदन राणा और जिला संघ के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि बंगाणा में हुई प्रतियोगिता में महिलाओं की 14 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। लठियाणी टीम ने पहले सेट में आक्रामक खेल दिखाते हुए 25-19 से जीत दर्ज की। दूसरे सेट में भी टीम ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 25-18 से बढ़त बनाई। हालांकि तीसरा सेट कोटला कलां टीम ने जोरदार वापसी करते हुए 23-25 से अपने नाम किया और मुकाबले को रोचक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चौथे सेट में लठियाणी टीम ने संयम और शानदार तालमेल का प्रदर्शन करते हुए 25-20 से जीत हासिल कर मैच अपने पक्ष में कर लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया गया। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस मौके पर सूबेदार अनिल कुमार, रघुबीर सिंह और पवन कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed