{"_id":"6abd5269066dcb51b5013a11","slug":"last-rites-of-hemraj-who-lost-his-life-after-being-hit-by-a-truck-una-news-c-93-1-una1002-207926-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रक की टक्कर से जान गंवाने वाले हेमराज का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रक की टक्कर से जान गंवाने वाले हेमराज का अंतिम संस्कार
Wed, 30 Sep 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। सिक्कर का परोह के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हेमराज का बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। दोपहर बाद पैतृक गांव मसलाना में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस जांच के अनुसार मंगलवार शाम करीब चार बजे यह हादसा ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस के मुताबिक ज्वार के पास ट्रक चालक राम बाली निवासी चिलबाल जिला हमीरपुर बाइक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान ट्रक का खुला डाला हेमराज की बाइक से टकरा गया। हादसे में हेमराज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर ट्रक चालक राम बाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।