{"_id":"678650a6cc28a61225093796","slug":"last-chance-for-students-to-apply-for-scholarship-una-news-c-93-1-una1002-143432-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका
विज्ञापन
त्रुटियों की वजह से रद्द आवेदन विद्यार्थी दोबारा कर सकेंगे
15 जनवरी तक विद्यार्थी कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्य और केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न मानकों के तहत विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से ऐसे विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया है, जिनके आवेदन किन्हीं त्रुटियों के कारण रद्द हो गए थे। निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों को भी निर्देश दिए हैं कि इस बार उनके तरफ से आवेदनों में कोई लापरवाही न बरती है। इसके साथ पात्र विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत आवेदन होना सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जानकारी के अनुसार नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 28 दिसंबर 2024 तक तय की गई। लेकिन, कई विद्यार्थियों के आवेदनों में दस्तावेजों से जुड़ी त्रुटियां पाए जाने से उन्हें रद्द कर दिया गया। ऐसे विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाएं, इसके लिए आवेदन करने का दोबारा और अंतिम मौका दिया गया है। इसके लिए निदेशालय से 15 जनवरी तक सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर बने लॉगइन आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। उसके बाद शिक्षण संस्थान प्रबंधन और नोडल अधिकारी की मदद से आवेदन करने होंगे। निदेशालय ने स्पष्ट कहा है कि संस्थानों की ओर से कोई आवेदन लंबित न रहे। वहीं, जिला शिक्षा उपनिदेशक को भी 18 जनवरी कर आवेदनों की जांच कर उन्हें आगे भेजने को कहा गया है। इसके बाद राज्य स्तर पर विद्यार्थियों के आवेदनों में अपलोड दस्तावेजों की जांच होगी। अगर कोई आवेदन विद्यार्थियों के स्तर पर ही दोबारा नहीं किया जाता, तो निदेशालय उसे रद्द समझेगा। वहीं, संस्थानों की ओर से आवेदन न भेजे जाने पर प्रबंधन और नोडल अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा।
छात्रवृत्ति के आवेदनों में आधार कार्ड, बैंक खाता सहित अन्य जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन आवेदनों में अपलोड किए जाते हैं। कई आवेदनों में दस्तावेज पूरे अपलोड नहीं किए जाते तो कइयों में बैंक खाता, आधार संख्या और मोबाइल नंबर का आपस में मिलान नहीं होता। इस वजह से हर वर्ष कई आवेदन रद्द होते हैं। हालांकि, इसे लेकर नियमित तौर पर दिशा-निर्देश भी जारी होते हैं।
विज्ञापन
कोट्स
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई गई है। इसे लेकर सभी शिक्षण संस्थानों को जानकारी दी गई है। सभी संस्थान आवेदन करने में बच्चों का सहयोग करें। किसी प्रकार की दुविधा होने पर जिला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
अनिल कुमार, उपनिदेशक, जिला उच्च शिक्षा विभाग।