{"_id":"5762b55b4f1c1b966d11b8f4","slug":"laptop-given-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग मंत्री ने मेधावियों को बांटे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग मंत्री ने मेधावियों को बांटे लैपटॉप
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
Updated Thu, 16 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
होनहार विद्यार्थियों के साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को ऊना सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बाल) के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ऊना, हरोली और बंगाणा विकास खंडों के दसवीं तथा जमा दो के 463 मेधावी विद्यार्थियों को राजीव गांधी डिजिटल स्टूडेंट्स योजना के तहत लैपटॉप देकर नवाजा।
विज्ञापन
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष कुल दस हजार मेधावी बच्चों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि आज सूचना प्रौद्योगिकी का युग है और विद्यार्थियों को सूचना तकनीक के साथ अपडेट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत की थी और आज कंप्यूटर विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य बनता जा रहा है। राजीव गांधी के नाम पर ही राज्य सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह योजना शुरू की है जो विशुद्ध रूप से राज्य सरकार की योजना है। उद्योग मंत्री ने कहा कि आज युग तेजी से बदल रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के विस्तार ने अभिव्यक्ति के नए द्वार खोल दिए हैं और युवा पीढ़ी भी सोशल मीडिया में काफी सक्रियता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की मार्फत बहुत से विद्यार्थी स्वयं उनसे भी संवाद करते हैं और फेसबुक पर अपने विचार साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में इस वर्ष शिक्षा पर कुल 6013 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर उपनिदेशक सेकेंडरी हंसराज गुलेरिया, एसडीएम पृथीपाल सिंह, एएसपी मदन कौशल, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, कांगड़ के पूर्व प्रधान विनोद बिट्टू, हरोली बीडीसी के पूर्व अध्यक्ष पवन राणा, प्रिंसिपल वत्सला बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन