{"_id":"669d7d3b204cf2e56e069f14","slug":"lakshya-and-diya-sharma-winners-in-badminton-under-17-singles-matches-una-news-c-93-1-una1001-128771-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बैडमिंटन के अंडर-17 एकल मुकाबलों में लक्ष्य और दिया शर्मा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बैडमिंटन के अंडर-17 एकल मुकाबलों में लक्ष्य और दिया शर्मा विजेता
Mon, 22 Jul 2024 02:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
ऊना के इंदिरा गांधी खेल स्टेडिसम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियाें संग आयोजक
ऊना। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम के इंडोर स्थित बैडमिंटन कोर्ट पर दो दिन चली अंडर-15 और 16 आयु वर्ग में लड़के एवं लड़कियों की सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार देर शाम संपन्न हुई। जिला बैडमिंटन संघ ऊना की ओर से कराई प्रतियोगिता में दो दिन के भीतर हुए मैच में 80 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-17 लड़कों के एकल मुकाबले में विजेता लक्ष्य रहे, जबकि उपविजेता निशांत बने। इसी प्रकार युगल मुकाबले में विजेता का खिताब रितेश चौधरी और अक्षय शर्मा के नाम रहा तो उपविजेता रूद्र और लक्ष्य रहे। इसी आयु वर्ग मेें मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में विजेता निशांत और दिया बने। इसी प्रकार लड़कियों के वर्ग में अंडर 17 मुकाबले में विजेता दिया शर्मा रही और उपविजेता रिद्धि लखनपाल बनी। जिला बैडमिंटन संघ ऊना के सचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि अंडर-15 के एकल मुकाबले में शगुन राणा विजेता और अमित राणा उपविजेता रहे।
इसके अलावा लड़कों के ही अंडर-15 युगल मुकाबले में शगुन राणा वी अनुष राणा विजेता और स्वास्तिक व शौर्य उपविजेता रहे। इसी वर्ग में मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में रूहानी व शगुन राणा विजेता बने। लड़कियों के वर्ग में अंडर-15 के एकल मुकाबले में विजेता रिद्धि लखनपाल और उपविजेता निधि रहीं। सेमीफाइन में तीसरे नंबर पर सिमरन मनोचा और निहारिका चौथे पायदान पर रहीं।
विज्ञापन
वहीं, अंडर-15 लड़कियों के युगल मुकाबले में विजेता रूहानी एवं रिद्धि लखनपाल बनी और उपविजेता सिमरन व निधि रहीं। आयोजन में संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कोमल मलिक, अशोक आंगरा, सुनील राव, अनिल रंधावा, अभिषेक कपिला, हरिंद्र सिंह, जगतार सिंह, पंकज मेहता, एसएस. अरोड़ा, पवन कपिला, राजीव शर्मा, आरुष शर्मा, शुभम सामा, रोहित लखनपाल व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।