{"_id":"67b1dc8d32a62ceea204e059","slug":"labor-laws-made-for-workers-are-being-disregarded-naresh-una-news-c-93-1-una1002-146321-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों के लिए बने श्रम कानूनों की हो रही अवहेलना : नरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों के लिए बने श्रम कानूनों की हो रही अवहेलना : नरेश
विज्ञापन
कहा, जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला इंटक अध्यक्ष ऊना नरेश ठाकुर ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के उद्योगों में काम कर रहे मजदूरों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कई उद्योग न्यूनतम वेतन, सालाना वेतन वृद्धि, ईएसआई, पीएफ और उचित सुविधाएं देने में विफल हो रहे हैं। इस स्थिति ने कामगारों को श्रम कार्यालय ऊना के चक्कर लगाने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन उनकी समस्याओं का हल निकालने के बजाय उन्हें सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है। मजदूरों की समस्याओं को लेकर मौजूदा सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्रम अधिकारियों को उद्योग प्रबंधनों के पक्ष में काम करने के बजाय मजदूरों की सहायता करनी चाहिए। मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूर संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि पिछले 10 महीनों से वह कुछ अहम मुद्दों को लेकर श्रम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। श्रम विभाग बार-बार तारीख देकर हमारी समस्याओं को टाल रहा है। मजदूर संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। नरेश ठाकुर ने कहा कि वह मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे और सरकार को इस दिशा में सख्त कदम उठाने होंगे।