फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kutlahar forest blazed with fire, smoke everywhere, poor condition of respiratory patients.

Una News: आग से धधक उठे कुटलैहड़ के जंगल, हर तरफ धुआं ही धुआं, सांस के रोगियों का बुरा हाल

Sun, 27 Apr 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Kutlahar forest blazed with fire, smoke everywhere, poor condition of respiratory patients.
चंबोआ और खैरियां के जंगल में आग से रिहायशी मकान मालिकों में दहशत का माहौल
विज्ञापन

वन मित्र और फायर वाचर तैनात होने पर भी हर वर्ष करोड़ों की वन संपदा राख
संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जंगल आग से घिर गए हैं। इमारती लकड़ी और पशु-पक्षी जल रहे हैं। हर तरफ धुआं ही धुआं दिख रहा है। सांस के रोगियों का बुरा हाल है। जंगलों में लगी आग से तापमान में भी इजाफा हुआ है। क्षेत्र में कोई भी जंगल आग से अछूता नहीं रह गया है। क्षेत्र के ठठूंह, वुहाणा, कोकरा, चडोली, चंबोआ, खैरियां आदि जंगलों में आग लगी हुई है। आग को बुझाने में वन और फायर विभाग के कर्मचारी असहाय दिख रहे हैं। जंगल में रास्ता न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई है। वन विभाग के कर्मचारी पेड़ों की टहनियां लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रचंड आग के सामने उनकी एक नहीं चल रही।

कई पशु-पक्षी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। उन्हें कहीं सुरक्षित ठिकाना नहीं मिल रहा। जिला ऊना में सबसे ज्यादा जंगल कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में हैं। वन विभाग की ओर से हर वर्ष जंगलों को बचाने के लिए भरसक प्रयास किए जाते हैं। वहीं, आग की घटनाओं को देखते हुए हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से वन विभाग में वन मित्रों की भर्ती भी की गई है। फायर वाचर तैनात किए जाते हैं लेकिन हर वर्ष करोड़ों की वन संपदा आग की भेंट चढ़ जाती है। सरकार को भारी नुकसान पहुंचता है। इस बार अधिक बारिश न होने से जंगल क्षेत्र सूखा पड़ा है। शनिवार देर रात गांव चंबोआ और खैरियां के साथ लगते जंगल में लगी आग से ओंकार शास्त्री, अजय कुमार, मोहन सिंह, रवि कुमार, सतपाल शर्मा, रामकुमार, विक्रम सिंह, राकेश धीमान के रिहायशी मकानों को भी खतरा है। दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संदर्भ में खुरवाई के रेंज ऑफिसर संदीप कुमार ने कहना है कि वनों में लगी आग को बुझाने के लिए रामगढ़ धार के फॉरेस्ट गार्ड बृजेश राणा व वन विभाग की टीम लगातार रात दिन आग बुझाने में जुटी हुई है। उन्होंने आग बुझाने के लिए लोगों से सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed