{"_id":"664e59522f89432be70fdab2","slug":"kutlahad-block-congress-ready-for-cm-visit-una-news-c-93-1-una1002-124676-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सीएम दौरे को लेकर कुटलैहड ब्लॉक कांग्रेस तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सीएम दौरे को लेकर कुटलैहड ब्लॉक कांग्रेस तैयार
Thu, 23 May 2024 02:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 23 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा चौक पर आज सीएम करेंगे जनसभा को संबोधित
ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 23 मई को ऊना जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान बंगाणा चौक में चुनावी जनसभा में शिरकत करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां पूरी कर दी हैं, लेकिन प्रचंड गर्मी में आयोजकों को भीड़ जुटाने में खूब पसीना बहाना होगा। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कुटलैहट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा और लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनावी प्रचार प्रसार करेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड ने प्रचंड गर्मी में आम जनता को राहत प्रदान करने के लिए तमाम तरह की व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। जनसभा स्थल पर आम जनता को गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए पंखे, कूलर सहित पेयजल की तमाम तरह की व्यवस्था की है।भारी गर्मी में सीएम के दौरे को लेकर यह देखने लायक पहलू होगा कि आयोजक भीड़ जुटाके में कितने सफल हो पाते हैं। कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का यह दूसरा दौरा है। खास बात यह है कि 21 मई को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी इसी बंगाणा चौक में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के पक्ष में प्रचार के लिए पहुंचे थे। उधर, कुटलैहड़ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से सुबह दस बजे बंगाणा चौक के साथ लगते पंडाल में पहुंचने का आग्रह किया है।