{"_id":"696f6e3e9d9e8289600f525c","slug":"kuthera-khairla-youth-dies-under-suspicious-circumstances-una-news-c-93-1-ssml1048-178883-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कुठेड़ा खैरला के युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कुठेड़ा खैरला के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर की दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत ग्राम पंचायत कुठेड़ा खैरला में 17 वर्षीय रमन कुमार पुत्र अशोक कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8 बजे रमन के घर पर लेंटर डालने की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान रमन के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। उनके पिता ने उन्हें नीचे कमरे में आराम करने के लिए भेजा। थोड़ी देर बाद परिजन जब उन्हें देखने गए, तो रमन बेहोश हालत में बेड के नीचे पड़े थे और उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।