फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kuriyala Panchayat Ward Member's son dies in PGI

Una News: कुरियाला पंचायत वार्ड सदस्य के बेटे की पीजीआई में मौत

Fri, 04 Apr 2025 08:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Kuriyala Panchayat Ward Member's son dies in PGI
घालूवाल में लावारिस कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ था हादसे का शिकार
विज्ञापन

पंडोगा में एक निजी कंपनी में अभी कुछ समय ही संभाला था काम
एक साल पहले ही गुरजिंदर सिंह की हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। घालूवाल में एक लावारिस कुत्ते को बचाने के चक्कर में घायल हुए कुरियाला पंचायत में वार्ड सदस्य के 26 वर्षीय बेटे गुरजिंदर सिंह की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरजिंदर सिंह के शव को पीजीआई से उसके पैतृक गांव में लाया गया। जहां पर शुक्रवार को स्थानीय श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुरजिंदर सिंह की एक साल पहले ही शादी हुई थी और घालूवाल के पंडोगा में एक फैक्ट्री में अभी कुछ ही दिन नौकरी करते हुए बीते थे। छुट्टी के बाद जैसे ही अपने घर कुरियाला के लिए आ रहा था तो बीच रास्ते में लावारिस कुत्ता बाइक के सामने आने से उसे बचाने के चक्कर में गुरजिंदर सिंह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और नीचे सड़क पर गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद गुरजिंदर सिंह को पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान गुरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। गुरजिंदर सिंह के पिता गुरमीत सिंह मजदूरी करते हैं। जबकि, माता पोली देवी ग्राम पंचायत में वार्ड सदस्य हैं। गुरजिंदर सिंह अपने परिवार में सबसे बड़ा था। इस गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। माता-पिता और उसकी पत्नी सहित भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है। पंचायत प्रधान जसविंदर कौर, सन्नी ठाकुर व परमजीत सिंह ने कहा कि 26 साल के युवक की मौत होने से गरीब परिवार टूट गया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से गरीब परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed