फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kullu and Hamirpur teams in the semi-finals

Una News: कुल्लू और हमीरपुर की टीम सेमीफाइनल में

Sat, 13 May 2023 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Kullu and Hamirpur teams in the semi-finals
ऊना। जेएनवी पेखुबेला और संतोषगढ़ पीसीपीए मैदान में अंडर-19 अंतर जिला स्तरीय तीन दिवसीय क्वार्टर फाइनल मैचों में कुल्लू और हमीरपुर की टीमों ने जीत दर्ज की है। कुल्लू ने शिमला व हमीरपुर ने लाहौल स्पीति को पहली पारी की लीड के आधार मात देकर सेमीफाइनल की राह पक्की की है। दोनों विजेता टीमें अब रविवार को सेमीफाइनल मैच खेलेंगी। सेमीफाइनल में हमीरपुर व ऊना के बीच नादौन में तथा बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान पर कुल्लू एवं कांगड़ा के बीच फाइनल में प्रवेश के लिए टक्कर होगी।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल मैच के निर्णायक तीसरे दिन शुक्रवार को पेखुबेला मैदान में हमीरपुर और लाहौल स्पीति के बीच कांटे की टक्कर हुई। पहली पारी को आगे बढ़ाते हुए लाहौल स्पीति की टीम ने 273 रन के कारवां को आगे बढ़ाया तथा टीम 110 ओवर खेल 315 रन सिमट गई। इसके बाद हमीरपुर अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी और 46 ओवर में टीम ने 153 रन छह विकेट गंवाकर जोड़े। लेकिन निर्णायक दिन की खेल समाप्ति के कारण दोनों टीमों के बीच मैच बराबरी पर खत्म हुआ। हमीरपुर के बल्लेबाज अंशुल शर्मा ने सर्वाधिक 68 रन का योगदान टीम को दिया। अभिषेक 30 व अभय ठाकुर 11 रन पर नाबाद रहे। लाहौल स्पीति के गेंदबाज अभिषेक ठाकुर ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। पहली पारी में हमीरपुर के 351 और लाहौल स्पीति के 315 रन के चलते पहली पारी की लीड अंतराल से हमीरपुर विजेता बना।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच मेें संतोषगढ़ के पीसीपीए मैदान में कुल्लू और शिमला के बीच भी पहली पारी की लीड अंतराल से जीत-हार तय हुई। कुल्लू पहली पारी में 401 बनाकर शिमला के 216 रन अंतराल पर लीड लेकर विजयी बना। इससे पूर्व निर्णायक दिन के खेल में शुक्रवार को शिमला की टीम ने 150 रन से पहली पारी को आगे बढ़ाया। टीम 79 ओवर खेल मात्र 216 रन पर ढेर हो गई। कुल्लू की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए शिवांश ने चार व साहिल, हिमांशु और अर्नव ने दो-दो झटके। इसके बाद कुल्लू ने दिन के बचे खेल में अपनी दूसरी का आगाज किया और 48 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। इसमें धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज रीत्विक ने 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली तो आर्यन ठाकुर 85 रन पर आउट हए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed