{"_id":"612fc7568ebc3e7a2a19a254","slug":"kotlakalan-s-post-found-flowing-in-dumkhar-khad-sitting-investigation-una-news-sml3823054170","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुमखर खड्ड में बहती हुई मिली कोटलाकलां की डाक, बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुमखर खड्ड में बहती हुई मिली कोटलाकलां की डाक, बैठाई जांच
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में डुमखर खड में बहते हुए मिले कागजात
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। कोटला कलां की डाक बुधवार को बंगाणा की डुमखर खड्ड में बहती मिली है। इसमें बीमा पॉलिसी के अलावा आधार और अन्य जरूरी कागजात शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और डाक को कब्जे में ले लिया। जांच के बाद डाक को विभाग के कर्मचारी को सौंप दिया है।
मामला सामने आने के बाद विभागीय जांच शुरू हो गई है। विभाग कर्मचारी की तलाश में है जिसने लापरवाही को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने डुमखर खड्ड में कुछ कागजात बहते हुए देखे। स्थानीय लोगों ने जांच पड़ताल में पाया कि सारी डाक पोस्ट आफिस कोटला कलां की है। ऊना-हमीरपुर नेशनल हाइवे पर डुमखर स्थान पर एक बड़ा पुल है। अकसर बरसात में यहां पानी काफी मात्रा में रहता है, लेकिन दो तीन दिन से बारिश न होने से पानी की मात्रा कम होने के कारण बहाव तेज नहीं था। ऐसे में यह कागजात बहने से बच गए।
इसी पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना भी है। उधर, डाक विभाग के संज्ञान में लापरवाही आने के बाद जांच बैठा दी गई है। इस प्रकरण को लेकर बुधवार को कुछ कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। इस संबंध में बंगाणा पुलिस थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस ने डाक को मौके पर पहुंची कोटला कलां ब्रांच पोस्ट मास्टर सत्या देवी को सभी कागजात सौंप दिए हैं। वहीं, डाक विभाग के अधीक्षक एमएल शर्मा ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।