{"_id":"6ac94d8b4e8dddf170070f95","slug":"kohadhchhann-panchayat-to-get-its-own-building-at-a-cost-of-114-crore-una-news-c-93-1-una1002-209039-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कोहाड़छन्न पंचायत का 1.14 करोड़ रुपये से बनेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कोहाड़छन्न पंचायत का 1.14 करोड़ रुपये से बनेगा अपना भवन
Sat, 10 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
अंब(ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोहाड़छन्न में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि चौआर पंचायत का दायरा काफी बड़ा था, जिससे कोहाड़छन्न के लोगों को अपने रोजमर्रा के प्रशासनिक और विकास कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया और कोहाड़छन्न को अलग पंचायत का दर्जा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत के नए भवन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए 1.14 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे जमीन से जुड़ी कागजी औपचारिकताएं तेजी से पूरा करें ताकि बजट जारी होते ही निर्माण कार्य आरंभ हो सके।
विज्ञापन
विधायक ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर बात करते हुए बताया कि अंब अस्पताल की व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और विशेषज्ञों की तैनाती के साथ-साथ आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन, ब्लड बैंक और ऑपरेशन थिएटर की सुविधा शुरू कर दी गई है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने डंगे के निर्माण के लिए 1.5 लाख रुपये तथा पंचायत में दो सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए 4.20 लाख रुपये देने की घोषणा की।