फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Knowledge of children of Una district tested through mock test

Una News: मॉक टेस्ट से परखा ऊना जिले के बच्चों का ज्ञान

Tue, 19 Nov 2024 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Knowledge of children of Una district tested through mock test
तीसरी, छठी और नवमी कक्षा के बच्चों ने तीसरे चरण की परीक्षा में लिया भाग
विज्ञापन

उपनिदेशक ने किया निरीक्षण, दिसंबर की परीक्षा के लिए प्रबंधकों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला ऊना सोम लाल धीमान की ओर से मंगलवार को परख-2024 के लिए अंतिम तीसरे चरण के मॉक टेस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक पाठशाला एरिया कॉलोनी, बेहली मुहल्ला, कुठार कलां, नंगड़ां, फतेहपुर, खानपुर, सनोली, बिनेवाल, माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर, खानपुर, व बिनेवाल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठार कलां तथा नंगड़ा का दौरा किया। इस दौरान तीसरी, छठी और नवमी कक्षा के छात्रों का गणित, विज्ञान व भाषा विषयों का आकलन किया गया। इसमें सरकारी व निजी पाठशालाओं का भी परख मॉक टेस्ट करवाया गया। स्कूली बच्चों के सीखने की क्षमता जांचने के लिए चार दिसंबर 2024 को होने वाली परख परीक्षा के लिए समस्त स्कूल प्रबंधकों को दिशा-निर्देश दिए गए कि वे बच्चों को पूरी तैयारी करवाएं व बच्चों को ओएमआर सीट को सही से भरना आदि सभी बातों की पूरी जानकारी प्रदान करवाएं। इससे पहले सभी स्कूलों में दो मॉक टेस्ट करवाए जा चुके हैं। पहला टैस्ट 10 सितंबर 2024 और 9 अक्तूबर को करवाया गया था। इन दोनों टेस्ट में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए उपनिदेशक प्रारंभिक की ओर से स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। परख सर्वे-2024 बच्चों के अभ्यास के तहत जिला ऊना के स्कूलों में जीरो पीरियड भी लगाए जा रहे हैं व शिक्षा विभाग की ओर से परख सर्वे में आने वाले संभावित प्रश्नों पर सामग्री अभ्यास हिमाचल बॉट वेबसाइट के माध्यम से तैयार कर स्कूलों को उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed