Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Khair trees were cut from his land without permission.

Una News: बिना मंजूरी अपनी जमीन से काट डाले खैर के पेड़

Sat, 20 Sep 2025 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Khair trees were cut from his land without permission.
विभाग ने मौके पर निशानदेही करके साढ़े चार क्विंटल खैर की लकड़ी जब्त
विज्ञापन

80 हजार रुपये जुर्माना लगाया, अवैध खैर कटान मामले में जल्द खंगालेंगे जंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। धार गुजरा की ग्राम पंचायत बसूनी में अपनी ही जमीन पर खैर के पेड़ का अवैध कटान करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। वन विभाग ने मौके पर साढ़े चार क्विंटल लकड़ी जब्त की और 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया। वन मंडलाधिकारी सुशील राणा के अनुसार रेंजर राहुल ठाकुर की टीम ने जांच के दौरान पाया कि भू मालिक ने विभाग की अनुमति के बिना पेड़ काटा। हाल ही में हाईकोर्ट ने भी वन विभाग और जिला प्रशासन को संजीव कुमार की शिकायत पर रिपोर्ट तलब की है। शिकायत में बड़े पैमाने पर अवैध खैर कटान और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए थे। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन और वन विभाग मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। अभी यह स्पष्ट होना बाकी है कि जांच में अवैध कटान की वास्तविकता क्या सामने आती है। फिलहाल जिला प्रशासन और वन विभाग अलर्ट मोड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed