{"_id":"66805c44e9e488c3cb06a864","slug":"khair-katan-accused-sent-on-judicial-remand-for-14-days-una-news-c-93-1-una1002-127279-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खैर कटान के आरोपी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खैर कटान के आरोपी 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे
Sun, 30 Jun 2024 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
ध्यूंसर के जंगलों में ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए थे आरोपी
फरार चल रहे तीन आरोपी अग्रिम जमानत पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज के ध्यूंसर बीट के जंगलों में अवैध कटान मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों में रजाक और अजय को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
जोल पुलिस चौकी प्रभारी रूप लाल के अनुसार बाकी फरार चल रहे तीन आरेपी अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं। वन विभाग के डीएफओ सुशील राणा की अध्यक्षता में जून माह में लगभग तीन के करीब गाड़ियों को अवैध लकड़ी ले जाते हुए पकड़ा गया, जिसमें परमिट न होना या अन्य दस्तावेजों की कमी होना भी शामिल थे। वहीं, ध्यूंसर बीट के जंगलों में अवैध कटान माफिया के दो लोगों को एक पिकअप गाड़ी, दो मोटरसाइकिल, दो आरे और खैर की लकड़ी के 40 मोछे सहित पकड़ा था। हालांकि आधा दर्जन वन काटु भागने में कामयाब हो गए थे। डीएफओ सुशील राणा का कहना है कि अवैध कटान माफिया, अवैध शिकार माफिया के लोगों को किसी भी कीमत में बक्शा नहीं जाएगा। जो भी वन संपदा को नुकसान पहुंचाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।