फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kayakalp team inspected Community Health Center Dulaihad

Una News: कायाकल्प टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ का किया निरीक्षण

Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kayakalp team inspected Community Health Center Dulaihad
कायाकल्प की निरीक्षण टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलेहड़ का निरीक्षण करने के दौरान।स्रोत स्व
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर कर्मचारियों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़ का मंगलवार को कायाकल्प की निरीक्षण टीम ने दौरा किया। इस दौरान केंद्र में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया। निरीक्षण टीम में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. गरिमा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह राणा और डॉ. अक्षिता वर्मा शामिल रहे। इन विशेषज्ञों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्वच्छता सुधार पर कर्मचारियों को जागरूक किया। कायाकल्प टीम ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण के महत्व को समझाते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने निरीक्षण टीम का स्वागत किया और उनके दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। यह निरीक्षण कायाकल्प अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और सेवाओं में सुधार कर जनसाधारण को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed