फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kanya Pathshala Bilaspur, Primary School Khairian jointly celebrated annual function

Una News: ऐ वतन जाने जा जानेमन ये समा... गाने पर झूमे बच्चे

Sat, 20 Jan 2024 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Kanya Pathshala Bilaspur, Primary School Khairian jointly celebrated annual function
बिलासपुर में आयोजित छात्रा व खैरियां स्कूल के संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थि
कन्या पाठशाला बिलासपुर, प्राथमिक स्कूल खैरियां ने संयुक्त रूप से मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर और प्राथमिक स्कूल खैरियां का संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रौड़ा सेक्टर के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक सभागार में आयोजित किया गया। इसमें पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह में विद्यार्थियों ने गिद्दा, देश भक्ति गीत, भंगड़ा, योग, एकलगान, समूहगान, डांडिया और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

विद्यार्थियों ने ओ वतना वे मेरे वतना वे, ऐ वतन जाने जा जानेमन ये समा ये बहार दिल फिदा, हाये मेरे दिलडुआं ओ, खाना पीना नंद लेनी ओ गंभरीए और अन्य गानों पर डांस किया। समारोह में रजनी कौर, मनप्रीत कौर, कशिश, माही, आकृति ठाकुर, कनिका, पूजा ठाकुर, वर्षा, रिया, रीना, सिमरन, प्रतिभा, गरिमा, सोनिया, महक, दिपांशी, निहारिका, कोमल, गौरी, अंजलि, संगिधा, तानिया, कृति, अनीशा, ताम्या, पलक, मुस्कान, अदिति, शगुन, वैष्णवी वर्मा, नैंसी, सुहाना, पायल, सृष्टि, कनिका, पीहू, मोनिका, हसीना, आरुषि, तृषा, शिवानी, शमा देवी, प्रिंस टंडन, इमरान खान, मानवी, ज्योतिका, नूरी, पूनम, आंचल, प्राची, अंशिका, धरा डाबरा, राखी, महक और अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में खैरियां स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति से खुश होकर वार्ड नंबर एक की पार्षद नरेश कुमारी ने 1100 रुपये की राशि भेंट की। कन्या पाठशाला बिलासपुर की प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल और स्कूल खैरियां की मुख्याध्यापिका सोनिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इससे पहले प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि की धर्मपत्नी भावना, प्रिया भोगल, इंद्रा देवी, राजेश कुमार, नंदलाल राही, मस्तराम वर्मा, नईम मोहम्मद, ललित पोसवाल, नरेश कुमारी, विकास पुंडीर, शैफाली, अभिभावक, विद्यार्थी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed