फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Kanika Dhiman selected in State Technical University

Una News: कनिका धीमान का प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में चयन

Sat, 02 Aug 2025 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Kanika Dhiman selected in State Technical University
दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर की छात्रा कनिका धीमान, पुत्री राजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कनिका का चयन अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान के लिए भी किया गया है। 6 अगस्त को शिमला स्थित राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से कनिका को सम्मानित किया जाएगा। कनिका की इस सफलता से विद्यालय में खुशी की लहर है। इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार की ओर से कनिका के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी माता रेणु कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा कुमारी संदल ने कनिका, उसके अभिभावकों तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed