ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते कुरियाला में स्थानीय दंगल कमेटी की ओर से एक दिवसीय दंगल मेले का आयोजन हुआ। दंगल मेले के समापन अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, महाराणा प्रताप पंजाब के अध्यक्ष डिंपल राणा व समाजसेवी रविंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यूएसए से रविंद्र शर्मा ने अपने भाई स्वर्गीय राजिंद्र शर्मा की याद में 71 हजार की माली करवाई। दंगल मेले में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल मेले का फाइनल मुकाबला 71 हजार के लिए हुआ, जिसमें सोनू कांगड़ा ने विक्रांत दिल्ली को हराया। वहीं, 51 हजार के लिए हुई माली में दीपक काकराणा ने मुकेश कोहाली को चित किया। वहीं, तीसरी बड़ी माली में सुमित ऊना ने शाकिर नूर यूपी को हराया। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता पहलवानों को कमेटी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर कमेटी के सदस्य रविंद्र शर्मा, लाल सिंह, अश्वनी रेलवे, पंकज शर्मा, परमजीत सिंह, रजिंदर राणा, अभय शर्मा, अमन राजपूत, विनय, राम, कृष्ण चंद कतनोरिया, बारू राम व जग्गी मौजूद रहे। संवाद